{"_id":"67424e4e1b01021ebd04fc04","slug":"11-people-including-a-doctor-were-caught-eating-gutka-fine-was-levied-orai-news-c-224-1-ori1005-122486-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चिकित्सक समेत 11 लोग गुटका खाते पकड़े गए, वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चिकित्सक समेत 11 लोग गुटका खाते पकड़े गए, वसूला जुर्माना
Sun, 24 Nov 2024 03:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल में तंबाकू खाने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात एक चिकित्सक समेत 11 लोग गुटका खाते पकड़े गए। उन पर जुर्माना लगाकर भविष्य में गुटका न खाने की हिदायत दी गई।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगजीवन राम, जिला तंबाकू नियंत्रण इकाई के सलाहकार महेश कुमार के साथ अकरम आदि ने अस्पताल के वार्ड, ओपीडी और इमरजेंसी में जाकर गुटका खाने वालों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात एक चिकित्सक गुटका खाते मिले। इसके साथ ही कई कर्मचारी और आउट सोर्सिंग कर्मचारी गुटका खाते मिले।
इसके अलावा कुछ तीमारदार भी गुटका का सेवन करते हुए पाए गए। इन पर जुर्माना लगाया गया। सीएमएस ने बताया कि अभियान के दौरान एक चिकित्सक समेत कुल 11 लोग गुटका खाते हुए मिले, सभी पर 450 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
जुर्माना की रसीद कम से कम दस रुपये की काटी गई है। किसी की 20 रुपये तो किसी के सौ रुपये तक की रसीद काटी गई है। यह जुर्माना सांकेतिक रूप से लगाया गया है, ताकि लोग तंबाकू के सेवन करने से परहेज करें। कुछ लोगों ने भविष्य में गुटका न खाने की भी बात कही है। लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी रहेगा। -डॉ. जगजीवन राम , सीएमएस जिला अस्पताल।