फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   11 animals dead burnt alive in raw house

कच्चे घर में लगी आग से जलकर 11 जानवर मरे

Mon, 07 Jan 2019 11:26 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 07 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
11 animals dead burnt alive in raw house
आग से जला बालादीन का घर। - फोटो : amar ujala

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकजगदेवपुर गांव निवासी बालादीन पुत्र हीरा लाल ने रविवार की देर रात बकरियों को सर्दी से बचाने के लिए आग जलाई थी। रात 12 बजे किसी तरह उसके कच्चे घर में आग लग गई। जिससे उसका पूरा घर जलकर राख हो गया। घर में बंधी आठ बकरियां, दो बकरी के बच्चे व एक पड़िया चपेट में आने से जलकर मर गईं। वहीं गृहस्थी का पूरा सामान व दस हजार रुपये नगद, सोने चांदी के जेवर भी जलकर राख हो गए।

विज्ञापन


आग के विकराल रुप को देखकर गांव में हड़कंप मच गया और लोग अपने अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया। तब कहीं जाकर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर अग्निकांड की सूचना दे दी है। पीड़ित ने बताया कि अग्निकांड से उसका लगभग ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed