फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   indian railway world tour

भारतीय रेलवे अब कराएगी विदेशों की सैर

Tue, 04 Jun 2013 01:57 AM IST
आलोक कुमार त्रिपाठी
आलोक कुमार त्रिपाठी Updated Tue, 04 Jun 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
indian railway world tour

कारोबारी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए रेलवे अब विदेशों की सैर कराने की तैयारी में है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप, दुबई और अफ्रीका की सैर कराने की योजना बना रही है।

विज्ञापन


निजी टूर एजेंसियों और ट्रेवल आपरेटरों के पैकेज के मुकाबले 10 फीसदी कम कीमत पर यात्रियों को हवाई सैर के साथ विदेशों की सैर का मौका मिलेगा। वैश्विक पर्यटन के पहले चरण में आईआरसीटीसी 13 जुलाई को बैंकाक की उड़ान के साथ योजना लांच करेगी।
विज्ञापन


भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने के बाद रेलवे अब वैश्विक पर्यटन के क्षेत्र में कदम रख रही है। पहले चरण में 13 जुलाई से पांच दिन चार रातों के लिए बैंकाक के लिए पैकेज लांच किया है। इसकी उड़ान दिल्ली और मुंबई से होगी। पर्यटकों को एयरपोर्ट के लिए स्थानीय स्तर पर कनेक्टिंग फ्लाइट या सेकेंड एसी का ट्रेन टिकट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरसीटीसी प्रति व्यक्ति करीब 37 हजार रुपये लेगी। इसमें एयर टिकट, ठहरना, खाना, एसी बस में यात्रा सभी शामिल है। इसके लिए कारपोरेशन निजी एयरलाइन कंपनियों के साथ इंडियन एयरलाइंस से भी बातचीत कर रही है।


दुबई का भी पैकेज

कारपोरेशन ने मुंबई से दुबई पर्यटन पैकेज भी लांच किया है। पांच दिन छह रात के पैकेज में सारी सुविधाओं के साथ बेली डांस शो, क्रूज के साथ दुबई का भ्रमण, अमीरात के माल की यात्रा, स्नो पार्क और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का भ्रमण शामिल है। इसके लिए प्रति व्यक्ति करीब 44270 रुपये लिए जाएंगे।

इन देशों के लिए भी योजना
आस्ट्रेलिया
ग्रीस
तुर्की
दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण पूर्व एशिया
यूरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed