{"_id":"e502bb5c58582c6d5932df11182648c4","slug":"in-amroha-a-girl-abducted-outside-the-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के बाहर से छात्रा का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज के बाहर से छात्रा का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
Updated Sun, 01 Jun 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा में एक कॉलेज के बाहर से छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जेएस डिग्री कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा का कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। छात्रा के भाई ने जब घटना का विरोध किया तो कार सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
मामला दो पक्षों से जुड़ा होने की वजह से गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की जेएस डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार को छात्रा अपने भाई के साथ बाइक से अमरोहा परीक्षा देने के लिए गई थी। शाम पांच बजे परीक्षा देकर जैसे ही छात्रा कॉलेज गेट से बाहर निकली इसी दौरान तीन युवक कार से वहां आए। उन्होंने लड़की को जबरदस्ती कार में डाल लिया। लड़की के भाई ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके भाई के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
फिलहाल इलाके में पुलिस की तैनाती की कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर अशरकपुर के रहने वाले इमरान के बेटे शकील समेत दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा कर छात्रा को बरामद कर लेगी।
विज्ञापन