{"_id":"5b68cefa4f1c1b07788b8002","slug":"high-court-asked-for-a-reply-from-railway-on-preparation-of-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेले की तैयारियों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रेलवे से मांगा जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेले की तैयारियों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रेलवे से मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 07 Aug 2018 04:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से जवाब मांगा है। याचिका में आरोप है कि मेले की तैयारियों को लेकर रेलवे काफी पीछे चल रहा है। कोर्ट ने महाप्रबंधक से पूछा है कि मेले के काम कब तक पूरे हो पाएंगे? मामले की अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक सेवा समिति इलाहाबाद की जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ सुनवाई कर रही है। याचिका में कहा गया कि कुंभ मेला 2019 की तैयारियों के लिए रेलवे को केंद्र सरकार ने 126 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे यात्री विश्रामालय, ओवरहेड टैंक, स्काई वॉक और प्रसाधन आदि का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
बता दें कि निर्माण कार्य जून 2018 में पूरा कर लेना था, मगर अब तक सिर्फ दो प्रतिशत काम ही किया जा सका है। याचिका में मांग की गई है कि रेलवे को समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया जाए तथा यात्रियों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन