{"_id":"de037a52e6352b3155e317073ccd48f0","slug":"heavy-force-deployed-in-kanpur-after-scourge","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में बवाल, भारी फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में बवाल, भारी फोर्स तैनात
अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 16 Nov 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जानवर कटने की सूचना के बावजूद पुलिस के न पहुंचने पर सैकड़ों लोगों ने जमकर बवाल किया। सनिगवां चकेरी का अन्ना चौराहा जाम कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान चार घंटे तक मोहर्रम जुलूस रुका रहा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया तो पथराव कर दिया गया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने महिलाओं को भी पीटा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पथराव, लाठीचार्ज और भगदड़ में सीओ कैंट अवनीश चंद्र मिश्रा, सीओ बाबूपुरवा पवित्र मोहन त्रिपाठी और 12 पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
बवाल बढ़ने की सूचना पर डीएम समीर वर्मा और एसएसपी यशस्वी यादव ने वहां पहुंचकर हालात संभाले। बाद में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के घेरे में जुलूस निकलवाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद भीड़ ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर भाजपा विधायक रघुनंदरन भदौरिया को घेर लिया। मुश्किल से वे निकल सके। देर शाम एसएसपी ने लापरवाही के आरोप में सनिगवां चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया। इलाके में भारी फोर्स तैनात है।
केआर पुरम सनिगवां निवासी चंद्रिका पाल का जानवर बृहस्पतिवार को घर के बाहर बंधा था। रात में कोई उसे खोलकर पास के एक खाली प्लॉट में ले गया और वध कर दिया। शुक्रवार सुबह इसका पता चलने पर लोग भड़क गए।
किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे सैकड़ों महिलाएं और पुरुष नारेबाजी करते हुए कांशी राम योजना हाइवे स्थित सनिगवां अन्ना चौराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया।