{"_id":"602186998ebc3e4c660aa743","slug":"zero-corona-case-active-in-hathras-district-hathras-news-ali2557704100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जनपद में स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से अब एक भी कोविड-19 का मामला नहीं है। जनपद में एक समय ऐसा था जब सक्रिय केस 200 के पार चले गए थे। जनपद के सारे कोविड-19 काल में अस्पताल अगस्त महीने में भर गए थे और काफी मरीज बाहर के जनपद में भी भर्ती थे। अब जिले में कोरोना का एक भी सक्रिय केस नहीं है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में आम नागरिकों को भी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करना स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ लोगों की भी जिम्मेदारी है। कोविड-19 के नियंत्रण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुद को और अपनों को सुरक्षित रखने के लिए सभी नियमों का पालन करें।