{"_id":"6a1f3e003c916d895507b470","slug":"youths-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-hathras-news-c-56-1-hts1004-149429-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संंदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संंदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया में सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में युवक का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, जिसमें मौत की वजह हैंगिंग आई है। परिवार की ओर से कोतवाली में कोई शिकायत नहीं की गई है।
गांव जोगिया निवासी दिनेश (35) का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। उसे लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन उसको नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल से मिली सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि युवक पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। शराब का अत्यधिक सेवन करने के कारण घर में अक्सर झगड़े होते थे। काफी समय से पत्नी भी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना ने बताया कि संभावना है कि इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या की हो। जांच की जा रही है।