{"_id":"5d9646b18ebc3e017768b8ee","slug":"youth-shot-dead-in-land-dispute-hathras-news-ali2152821165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में युवक को मारी गोली
विज्ञापन
जमीनी विवाद में युवक को गोली मारकर किया गंभीर घायल
मौके पर मची भगदड़, मुरसान के गांव कटेला का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कटेला में जमीनी विवाद के चलते युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को सीएचसी मुरसान लाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल और फिर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इधर सूचना के बाद इलाका पुलिस गांव पहुंची और मामले की छानबीन की। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि रूपेश पुत्र लखपत सिंह निवासी कटेला का अपने ही परिवार के लोगों से 11 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि यह लोग उससे व उसके पिता से इसी बात को लेकर रंजिश मानते हैं। गुरुवार को रूपेश अपने खेत पर सरसों बो रहा था। इसी बीच यहां पर मौजूद महिलाओं पर आरोपियों ने कमेंट किया, विरोध करने पर गाली गलौज करने लगे। इतने में ही वहां पर आए रूपेश के ऊपर आरोपियों ने फायर खोल दिया। जिससे गोली रूपेश के दाहिने हाथ के पंजे में लगी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। फायरिंग ने मौके पर भगदड़ मच गई।
आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना के बाद मुरसान एसएचओ सत्यप्रकाश व एसएसआई उमेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां से रूपेश को गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया है। एसएचओ सत्यप्रकाश ने बताया कि इस मामले में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।