फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth pushed by moving train for opposing molesting wife painful death

हाथरस: पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को चलती ट्रेन से दिया धक्का, दर्दनाक मौत

Sat, 18 Sep 2021 10:22 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 18 Sep 2021 10:22 PM IST
सार

ट्रेन जब स्टेशन पर रुकी तो इसी दौरान हमलावर वहां से भाग गया। लोगों ने हाथरस सिटी स्टेशन पर जीआरपी को इस घटना से अवगत कराया। हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
Youth pushed by moving train for opposing molesting wife painful death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

शराबी ने एक महिला के साथ ट्रेन में छेड़खानी की। उसके पति ने जब इसका विरोध किया तो शराबी ने उसके पति को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


इस घटना को लेकर मृतक के भाई ने जीआरपी को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कासगंज की शांतिपुरी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय एक युवक मथुरा रेलवे स्टेशन पर पकोड़े बेचता था। शुक्रवार की रात्रि में वह छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में कासगंज से मथुरा जाने के लिए सवार हुआ। उसकी पत्नी भी उसके साथ थी।
विज्ञापन


इसी डिब्बे में एक अन्य युवक भी था, जोकि शराब के नशे में था। युवक भी वहां उसकी पत्नी के साथ आकर बैठ गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। राकेश ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट करने लग गया। इस दौरान शराबी युवक ने राकेश को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। इससे सिकंदराराऊ रोड पर कोमल सिटी कॉलोनी के सामने राकेश ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसकी पत्नी ने शोर मचा दिया। ट्रेन जब स्टेशन पर रुकी तो इसी दौरान हमलावर वहां से भाग गया। लोगों ने हाथरस सिटी स्टेशन पर जीआरपी को इस घटना से अवगत कराया। हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम कराया। एसपी रेलवे आगरा ने भी हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचकर मामले की जानकारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed