फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth found hanging from tree; murder alleged.

Hathras News: पेड़ से लटका मिला युवक का, हत्या का आरोप

Sun, 26 Jul 2026 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 26 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Youth found hanging from tree; murder alleged.
आकाश कुमार कुशवाहा का फाइल फोटो - फोटो : File Photo
कोतवाली क्षेत्र के गांव खिटौली निवासी 32 वर्षीय आकाश कुमार कुशवाहा का शव हरियाणा के सोनीपत जिले के हसन कलां गांव में एक किसान के नलकूप के पास नीम के पेड़ से संदिग्ध हालात में लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आकाश करीब दो माह पहले मजदूरी के लिए सोनीपत के हसन कलां गया था। वह वहां एक किसान के नलकूप पर धान की फसल की सिंचाई का काम करता था। 22 जुलाई को उसने अपनी मां मालती देवी को फोन किया और बताया था कि गांव खिटौली के एक व्यक्ति के दामाद व रिश्तेदार ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की है।
विज्ञापन

आकाश ने यह भी आरोप लगाया कि उसे गांव वापस नहीं आने दिया जा रहा है। 24 जुलाई की सुबह परिजनों को सोनीपत से आकाश के पेड़ से लटके होने और उसकी मृत्यु की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता प्रेमपाल सिंह और ताऊ के बेटे जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि सोनीपत पहुंचने से पहले ही पुलिस शव को पेड़ से उतारकर ले गई थी। पुलिस ने पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि आकाश की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि गांव खिटौली के एक व्यक्ति के दामाद ने मारपीट कर आकाश को मारा और शव को धोती से बांधकर नीम के पेड़ से लटकाकर आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया। परिजनों ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed