फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies in Noida under suspicious circumstances

Hathras News: नोएडा में कमरे में लटका मिला मजदूर का शव, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस ने साढ़ू से की पूछताछ

Sun, 01 Feb 2026 04:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 04:28 PM IST
सार

बीपी सिंह का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने जब उसके शरीर पर चोट के निशान देखे तो उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया और पोस्टमार्टम करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
Youth dies in Noida under suspicious circumstances
मृतक बीपी सिंह, गांव में शव पहुंचने पर विलाप करते परिजन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सहपऊ  क्षेत्र के गांव गुतहरा निवासी बीपी सिंह (30) नोएडा के थाना कासना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवपुरी में किराये पर रहते थे। वहीं पर निन्स हास्पिटल के पास एक लोहे की फैक्टरी में काम करते थे। 31 जनवरी रात संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव कमरे में लटका मिला। 

विज्ञापन


उनकी पत्नी रूपा ने बताया कि उनका शव कमरे में फंदे पर लटका था। वहीं रूपा की बहन के पति अजय भी रहते हैं। उसने अजय को पूरा मामला बताया। इसके बाद दोनों ने मिलकर एक एंबुलेंस की और शव लेकर रविवार सुबह करीब 6:00 बजे गांव गुतहरा पहुंच गए। पुलिस ने बीपी सिंह के साढ़ू अजय से पूछताछ की है। बीपी सिंह नोएडा में ही एक कमरे में पत्नी और दो बच्चियों के साथ किराये पर रहता था। 
विज्ञापन


बीपी सिंह का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने जब उसके शरीर पर चोट के निशान देखे तो उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया और पोस्टमार्टम करने का अनुरोध किया। मृतक के छोटे भाई प्रवीन का आरोप था कि उसके भाई की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अमित पाठक का कहना है कि मृतक के भाई के अनुरोध पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। मामला नोएडा पुलिस का है, इसलिए जांच वहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed