फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies in collision between two bikes; two injured, including a teenage girl.

Hathras News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, किशोरी समेत दो घायल

Sun, 11 Oct 2026 02:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between two bikes; two injured, including a teenage girl.
हादसे में घायल हुई किशोरी।  संवाद - फोटो : Samvad
आगरा-अलीगढ़ रोड पर गुरसौटी और गीगला गांव के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में हाथरस के नाई का नगला निवासी अरसान की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय किशोरी गीता और दूसरी बाइक सवार बीपी सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव भदूरी निवासी बीपी सिंह बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी बाइक पर अरसान (30) के साथ किशोरी गीता भी सवार थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नाई का नगला निवासी असलम के पुत्र अरसान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में गीता को जिला अस्पताल और बीपी सिंह को आगरा रेफर कर दिया गया। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बारे में मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed