फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Man Arrested for Abetting Woman to Self-Immolation

हाथरस: खुद को आग लगाने के लिए महिला को उकसाया, आरोपी गिरफ्तार, एसपी ऑफिस ले गया था

Sun, 11 Oct 2026 08:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 11 Oct 2026 08:54 PM IST
सार

एसपी कार्यालय पहुंचने से पहले महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया था। उस समय उसकी गोद में डेढ़ साल का इकलौता बेटा भी था। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। महिला ने हिम्मत दिखाकर शिकायत की।

विज्ञापन
Man Arrested for Abetting Woman to Self-Immolation
आरोपी शिव ओमशरण - फोटो : पुलिस

विस्तार

ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का झांसा देकर महिला को आग लगाने के लिए उकसाने के आरोपी को हाथरस गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शिव ओमशरण गांव ढडौली, थाना हसायन का निवासी है। उसे गांधी पार्क तिराहे से पकड़ा गया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया है कि महिला ने 10 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि उसका पति और सास-ससुर से विवाद चल रहा है। आरोप है कि शिव ओमशरण उसे मदद का भरोसा देकर सफेद कार से हाथरस लाया। रास्ते में उसे करीब एक लीटर पेट्रोल दिया और एसपी कार्यालय में खुद को आग लगाने के लिए कहा। 
विज्ञापन


महिला के मुताबिक, आरोपी ने ऐसा करने पर ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही थी। कार्यालय पहुंचने से पहले महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया था। उस समय उसकी गोद में डेढ़ साल का इकलौता बेटा भी था। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed