{"_id":"66c9d6b04efd62ee960b58f1","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-from-cooler-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्लग लगाते ही कूलर की बॉडी में आया करंट, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्लग लगाते ही कूलर की बॉडी में आया करंट, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
Sat, 24 Aug 2024 06:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:19 PM IST
सार
ललित कुमार कूलर चालू करने के लिए बिजली के बोर्ड में तार लगा रहा था। प्लग लगाते वक्त कूलर में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर युवक अचेत होकर कमरे में गिर पड़ा।
युवक को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सासनी के गांव निनामई में 24 अगस्त की सुबह एक युवक कूलर के करंट की चपेट में आ गया। अचेत हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
22 वर्षीय ललित कुमार बघेल पुत्र प्रेमपाल सिंह 24 अगस्त की सुबह कूलर चालू करने के लिए बिजली के बोर्ड में तार लगा रहा था। प्लग लगाते वक्त कूलर में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर युवक अचेत होकर कमरे में गिर पड़ा। कुछ देर बाद परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वह घबरा गए। शोर सुन पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
युवक को अचेत हालत में एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से चिकित्सकों ने अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन परिवार में मातम पसर गया।परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए शव को ले गए। देर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन