{"_id":"6ac91944afb5264c020d047d","slug":"youth-dies-by-suicide-police-investigate-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नशे का आदी युवक घर में फंदे पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम को भेजा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नशे का आदी युवक घर में फंदे पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम को भेजा शव
Fri, 09 Oct 2026 10:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:12 PM IST
सार
विवेक पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। इस कारण वह नशा करने लगा था। नशे के कारण अक्सर परिवार में कहासुनी होती थी। रात को जब वह घर आया तो परिजनों ने उसे टोका था। इस पर घर में झगड़ा भी हुआ। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के मोहल्ला गणेशगंज में बृहस्पतिवार देर रात विवेक नाम का युवक घर पर फंदा लगाकर लटक गया। परिजनों ने आनन-फानन विवेक को नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, विवेक (27) पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। इस कारण वह नशा करने लगा था। नशे के कारण अक्सर परिवार में कहासुनी होती थी। बृहस्पतिवार रात को जब वह घर आया तो परिजनों ने उसे टोका था। इस पर घर में झगड़ा भी हुआ। इसके बाद उसने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के नशे का आदी होने की जानकारी सामने आई है। पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन