{"_id":"6a3300feabec75395e04b128","slug":"youth-dies-after-suffering-electric-shock-from-a-small-water-pump-hathras-news-c-63-1-sali1025-105157-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: टिल्लू पंप में करंट आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: टिल्लू पंप में करंट आने से युवक की मौत
Thu, 18 Jun 2026 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
योगेश का फाइल फोटो।
- फोटो : Family
कोतवाली क्षेत्र के गांव अगसौली में बुधवार को एक सीमेंट मसाला मिक्सिंग प्लांट में कार्यरत 28 वर्षीय योगेंद्र की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सिरोही निवासी योगेश पुत्र हरेंद्रपाल सिंह बुधवार को प्लांट में टिल्लू पंप के जरिये पानी निकाल रहा था और जनरेटर चल रहा था। पानी निकालते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया। वहां खलबली मच गई। साथी तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। योगेश की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। अभी उसके कोई संतान नहीं है और उसकी पत्नी गर्भवती है। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल शिवकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद