{"_id":"671e69ff7dd23e5b7f0939f2","slug":"youth-dies-after-falling-from-tractor-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गड्ढे में ट्रैक्टर उछला, ऊपर बैठा युवक लिंक पर गिरा, उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गड्ढे में ट्रैक्टर उछला, ऊपर बैठा युवक लिंक पर गिरा, उपचार के दौरान हुई मौत
Sun, 27 Oct 2024 09:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 27 Oct 2024 09:57 PM IST
सार
अचानक ट्रैक्टर एक गड्ढे में आने पर उछल गया, जिससे उसके ऊपर बैठा सोनू ट्रैक्टर और ट्रॉला के लिए लगी हुई लिंक पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहपऊ के गांव नगला मनी निवासी एक युवक की 27 अक्तूबर रात को ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू पुत्र राजू बघेल पास के गांव नगला सेवा में एक किसान के यहां कार्य करते थे। 27 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉला में भरकर लाए जा रहे आलू के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर आ रहे थे। अचानक ट्रैक्टर एक गड्ढे में आने पर उछल गया, जिससे उसके ऊपर बैठे सोनू ट्रैक्टर और ट्रॉला के लिए लगी हुई लिंक पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन उनको उपचार के लिए आगरा ले गए। वहां शाम को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन