फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies after being hit by tractor-trolley laden with fertilizer

Hathras Road accident: खाद से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत, मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Nov 2023 12:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 12:02 AM IST
सार

सुरेंद्र  2 नवंबर की दोपहर को बाइक से गांव से मुरसान की ओर जा रहा था। गांव के निकट सादाबाद-मुरसान मार्ग पर भीलम-बैरीसला निवासी किसान की खाद से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी, जिसने उनके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन
Youth dies after being hit by tractor-trolley laden with fertilizer
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic

विस्तार

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव सोगरा निवासी बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर-ट्रॅाली की चपेट में आकर मौत हो गई। इसका मुकदमा ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


बनी सिंह निवासी गांव सोगरा मुरसान का कहना है कि उनका बेटा सुरेंद्र (38) 2 नवंबर की दोपहर को बाइक से गांव से मुरसान की ओर जा रहा था। गांव के निकट सादाबाद-मुरसान मार्ग पर भीलम-बैरीसला निवासी किसान की खाद से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी, जिसने उनके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया था। 
विज्ञापन


2 नवंबर की देर शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। सुरेंद्र तीन भाई थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी व पांच वर्षीय बेटे को बिलखते छोड़ा है। सुरेंद्र पिता बनी सिंह, भाई योगेंद्र, नागेंद्र के साथ मिलकर खेती करते थे। थानाध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर गड्ढे से हो रहे हादसे 
मुरसान-सादाबाद मार्ग पर ईंट भट्ठा के निकट सड़क पर काफी समय से एक गड्ढा हो रहा है। इस कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर को इस गड्ढे को बचाने की कोशिश में ही हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed