{"_id":"6ab82a1eba498c123c01f85d","slug":"youth-danced-to-kakas-songs-till-late-night-at-the-fair-hathras-news-c-56-1-hts1003-154812-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मेले में काका के गीतों पर देर रात तक झूमे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मेले में काका के गीतों पर देर रात तक झूमे युवा
Sun, 27 Sep 2026 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में शनिवार की रात आयोजित काका नाइट में प्रसिद्ध हरियाणवी गायक रविंद्र सिंह काका ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। काका के लोकप्रिय गीत शुरू होते ही पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखते ही बना।
काका ने अपने चर्चित गीत लिबास से प्रस्तुति की शुरुआत करते हुए एक के बाद एक कई लोकप्रिय गीत सुनाए। लिबास के साथ टेंपोररी प्यार, तीजी सीट, इक कहानी और केह लैन दे जैसे गीतों ने माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। काका ने अपनी गायकी से दर्शकों से सीधा संवाद भी कायम किया। उनके लोकप्रिय गीतों की फरमाइश लगातार होती रही और प्रस्तुति समाप्त होने पर दर्शकों ने कई बार वंश मोर की आवाज लगाई।
युवाओं के बीच काका के गीतों का क्रेज पूरे कार्यक्रम के दौरान साफ नजर आया। पंडाल में मौजूद दर्शक देर रात तक उनकी प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे। मेले का यह पहला कार्यक्रम था, जिसमें खराब मौसम के बावजूद अच्छी-खासी भीड़
विज्ञापन
काले लिबास में पहुंचीं युवतियां
काका के कार्यक्रम का जादू युवकों के अलावा युवतियों पर भी खूब चला। युवतियां काले लिबास पहनकर मंच के आगे पहुंच गई और काका से लिबास के गाने सुनने का आग्रह किया।