{"_id":"65dad089124c6f4c9204617b","slug":"youth-danced-on-the-roof-of-the-car-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गाड़ी की छत पर युवाओं ने किया डांस, भीड़ के बीच बेधड़क बना रहे रील, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गाड़ी की छत पर युवाओं ने किया डांस, भीड़ के बीच बेधड़क बना रहे रील, चार गिरफ्तार
Sun, 25 Feb 2024 11:01 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:01 AM IST
सार
बागला कॉलेज रोड पर युवकों ने रेलवे फाटक बंद होने पर गाड़ी की छत पर खूब स्टंटबाजी दिखाई। युवक गाड़ी की छत पर डांस कर रहे थे। वहां से ट्रेन गुजर रही थी, जिसके चले जाने के बाद भी युवकों ने अपनी गाड़ी आगे नहीं बढ़ाई। जिससे वहां पर जाम लग गया। युवक वहां पर बेधड़क डांस कर रहे थे और रील बना रहे थे।
विज्ञापन
गाड़ी की छत पर डांस करते युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ युवकों का एक कार की छत पर खड़े होकर स्टंट करने और रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वीडियो शहर के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बागला डिग्री कॉलेज रोड बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया ग्रुप पर 25 फरवरी को एक वीडियो काफी तेजी के साथ प्रसारित होता हुआ दिखाई दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है एक कार की छत पर खड़े होकर कुछ युवा स्टंट कर रहे हैं। यह युवक कार की छत पर नाचे रहे हैं। युवकों के स्टंट करने के दौरान वहां से एक माल गाड़ी भी गुजर रही है। इन युवकों की स्टंटबाजी करते हुए वहां काफी लोग हैरानी के साथ देख रहे हैं। वीडियो 23 फरवरी रात शहर के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन स्थित बागला डिग्री कॉलेज रोड वाले फाटक का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
चार अभियुक्त गिरफ्तार
थाना हाथरस गेट पुलिस टीम ने वायरल वीडियों में दिख रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दिख रही वैगनार गाडी को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।
ये किए गिरफ्तार
- राज चौधरी पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी अकबरपुर थाना सासनी जनपद हाथरस ।
- गौरव चौधरी पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी रामनगर थाना सासनी जनपद हाथरस ।
- अजय पुत्र नन्दकिशोर निवासी चामड़ वाला मौहल्ला थाना सासनी जनपद हाथरस ।
- विशाल पंडित पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी ककोड़ी थाना चन्दपा जनपद हाथरस ।