{"_id":"6ac80aefc772b0e1d905329a","slug":"youth-crushed-to-death-by-canter-driver-flees-hathras-news-c-64-1-sali1007-103547-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कैंटर से कुचलकर युवक की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कैंटर से कुचलकर युवक की मौत, चालक फरार
Fri, 09 Oct 2026 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
सादाबाद रोड पर गांव लुहेटा खुर्द के निकट एक चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर सामान से लदे कैंटर ने रास्ते में बैठे 36 वर्षीय श्यामसुंदर को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर का चालक भाग गया।
मृतक के भाई श्रीकृष्ण ने बताया कि वह चार भाई हैं, जिनमें श्यामसुंदर तीसरे नंबर पर थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे श्यामसुंदर गांव के निकट चौराहे पर किनारे बैठे थे। इसी दौरान गांव की ओर से गुजर रहे सामान से लदे कैंटर ने उन्हें कुचल दिया। कैंटर का पहिया उनके सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन लेकर सादाबाद की ओर भाग गया। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की हालत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
श्यामसुंदर मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा 10 वर्षीय बेटा भानु प्रताप और दो छोटी बेटियां हैं।
मासूम बच्चों और पुलिस की कार्रवाई
श्यामसुंदर का बेटा भानु प्रताप दिव्यांग है, जिससे परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उनकी दोनों बेटियों की उम्र करीब तीन वर्ष और एक वर्ष है। पिता की मौत की खबर से मासूम बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।