फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth committed suicide by hanging from tree work in Churri factory

Hathras News: पेड़ से लटक कर युवक ने की आत्महत्या, चुर्री फैक्ट्री में करता था काम

Sat, 01 Apr 2023 08:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 08:14 PM IST
सार

युवक सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ गया था। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता सताने लगी। किसी ने परिजनों को सूचना दी कि राकेश का शव खेत में पेड़ पर लटका हुआ है। 

विज्ञापन
Youth committed suicide by hanging from tree work in Churri factory
फांसी लगाकर आत्महत्या की प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाथरस में थाना चंदपा क्षेत्र के गांव मोहनपुर में शनिवार की सुबह एक युवक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


40 वर्षीय राकेश पुत्र बाबूलाल जलेसर रोड पर कांशीराम कॉलोनी के पास स्थित एक चुर्री फैक्ट्री में काम करता था। वह सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ गया था। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता सताने लगी। किसी ने परिजनों को सूचना दी कि राकेश का शव खेत में पेड़ पर लटका हुआ है। 
विज्ञापन


परिजन वहां पहुंच गए। वहां कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में थाना चंदपा प्रभारी रितेश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव का पोस्टमाटर्म कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed