फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth commits suicide on threat of making video viral

Hathras News: वीडियो वायरल करने की धमकी पर युवक ने की आत्महत्या

Wed, 30 Oct 2024 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 30 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide on threat of making video viral
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी की गली संख्या 10 निवासी विधि छात्र आकाश (20) की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा अज्ञात ब्लैकमेलरों के खिलाफ दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आकाश के पिता सुखवीर सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने कहा था 08 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि उनके पुत्र ने ऋण ले रखा है। जब उन्होंने इस बारे में आकाश से बात की तो उसने बताया कि यह सब फर्जी है। ऐसे संदेश उसके मोबाइल पर भी आ रहे हैं। इसके बाद 09 अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे उनके पुत्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुत्र के आत्महत्या करने के बाद पूरा परिवार सदमे में चला गया।
विज्ञापन

10 अक्तूबर को उनके बड़े पुत्र आशीष ने जब छोटे भाई के मोबाइल को देखा तो पता चला कि मरने से पहले उसने सभी संदेश मिटा दिए थे। जब दोबारा मोबाइल खोला तो उस पर कई नंबरों से संदेश आने लगे। संदेशों से पता चला कि उनके पुत्र को एक गिरोह कुछ फर्जी अश्लील फोटो लगाकर ब्लैकमेल कर रहा था। मरने से पहले उससे इस गिरोह ने उनके पुत्र से काफी रुपये ऐंठ लिए थे। इस कारण उसने आत्महत्या कर ली। अब एसपी के आदेश पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed