फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth commits suicide by hanging himself, accuses police of harassment

Hathras News: युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, सीओ सिटी को सौंपी जांच

Sat, 22 Jun 2024 10:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 10:57 PM IST
सार

संजय के भाई प्रमोद ने आरोप लगाया है कि पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर उनके भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही आगरा की बरहन थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने सादाबाद कोतवाली के इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक और सिपाही पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया और शव को पेड़ से नहीं उतरने दिया।

विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging himself, accuses police of harassment
मृतक संजय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव रुपधनू में संजय (43) ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने कोतवाली सादाबाद पुलिस पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने संजय को किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत उसका चालान किया था। इससे आहत होकर ही संजय ने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन


सादाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में 25 मई को तहरीर दी थी। तहरीर में लक्ष्मण एवं उसकी बहन प्रीती पत्नी दिनेश सिंह निवासी सादाबाद पर पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी को खोजने में जुट गई।  इस सिलसिले में पुलिस ने आगरा जिले के बरहन थाना क्षेत्र के गांव रूपधनू निवासी संजय सिंह को 10 जून को पूछताछ के लिए उठाया था। संजय लक्ष्मण का रिश्ते में जीजा लगता है। 11 जून को संजय का शांति भंग में चालान कर दिया गया। एसडीएम न्यायालय ने संजय को जमानत पर छोड़ दिया । 22 जून की सुबह उसका शव गांव के पास ही पेड़ से लटका मिला। 
विज्ञापन


संजय के भाई प्रमोद ने आरोप लगाया है कि पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर उनके भई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही आगरा की बरहन थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने सादाबाद कोतवाली के इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक और सिपाही पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया और शव को पेड़ से नही उतरने दिया। सूचना पर हाथरस से एएसपी अशोक कुमार व सीओ सिटी रामप्रवेश राय भी पहुंच गए और परिजनों से वार्ता की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से वार्ता के बाद मामले की जांच के लिए सीओ सिटी को नामित किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed