फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth caught stealing, beaten and handed over to police

Hathras News: चोरी करते युवक को पकड़ा, पीटकर पुलिस को सौंपा

Sun, 09 Jul 2023 12:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 09 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth caught stealing, beaten and handed over to police
झुग्गी में चोरी के बाद बिखरा सामान।  संवाद - फोटो : samvad
कस्बा में शुक्रवार की देर रात व शनिवार की सुबह चोरों ने तीन जगहों को निशाना बनाया। दो जगहों से चोर हजारों रुपये का सामान और नगदी चोरी कर ले गए। एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया गया और उसके दो साथी चोरी का सामान लेकर फरार हो गए हैं। लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी शिकायत कोतवाली में की गई है।
विज्ञापन




रानी निवासी रेलवे स्टेशन के सामने मथुरा रोड मुरसान का कहना है कि वह सड़क किनारे झुग्गी में परिवार के साथ रहकर लुहार का काम करती हैं। रोजाना की तरह वह शुक्रवार को झुग्गी के बाहर परिवार के लोगों के साथ सो रही थीं। शनिवार की सुबह उनका बेटा झुग्गी में काम से गया था तो वहां एक युवक को चोरी करते हुए देख लिया।
विज्ञापन




उसने शोर मचाया तो मौके पर लोग एकत्रित हो गए और चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया और पुलिस की सहायता से उसे मुरसान कोतवाली में बिठा दिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को गांव लालपुर का निवासी बताया है। उसने बताया कि उसके दो साथी चांदी के खंडवा और पीतल के बर्तन सहित अन्य सामान ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन











आरोपी को छोड़ने से नाराजगी
झुग्गी में रहने वाली रानी व अन्य लोगों ने चोरी के जिस आरोपी को थाना पुलिस को सौंपा था, उसे कुछ देर बाद ही छोड़ दिया गया, जिससे पीड़ितों में पुलिस के प्रति नाराजगी थी। बड़ी संख्या में लोग थाने पर एकत्रित हो गए और मुंशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान लोगों को यह पता चल गया कि युवक कस्बे के पैंठ ग्राउंड में है तो लोग वहां पहुंच गए और आरोपी को फिर से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।





टावर के केबिन का ताला खोलकर बैग चोरी



मुरसान। देवेंद्र निवासी पिरसुआ थाना राया मथुरा ने बताया कि वह मुरसान क्षेत्र के टावरों पर काम करते हैं। शुक्रवार की देर रात को वह टेलीफोन एक्सचेंज के निकट टावर पर अपना बैग व अन्य सामान रखकर क्षेत्र के टावरों की देखभाल के लिए गए थे। उसी दौरान चोर उनके टावर का ताला खोलकर चोर अंदर घुस गया और उनके बैग को उठा लाया। इसमें उनके हजारों रुपये व अन्य सामान रखा था। देवेंद्र जब लौटकर आए तो उन्हें उनके टावर से ताला लगा हुआ मिला और अंदर बैग नहीं मिला। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि एक अन्य व्यक्ति उनके बैग को चोरी कर ले गया है और ताला भी लगा गया है। कुछ देर बाद ही मुरसान के पैंठ मैदान स्थित एक जगह पर यह आरोपी मिल गया। उसे भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed