फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth attacked with a sharp-edged weapon in Mursan; one accused arrested.

Hathras News: मुरसान में युवक पर धारदार हथियार से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 28 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a sharp-edged weapon in Mursan; one accused arrested.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कस्बा मुरसान के सादाबाद मार्ग लुहेटा चौराहे के पास एक युवक पर चार आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में रिपोार्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में जेल भेज दिया है। तीन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

गांव गदाई के रामवीर सिंह ने बताया कि 18 सितंबर रात करीब 11 बजे उनके भाई रवेन्द्र सिंह अपने मित्र नवीन रावत के साथ सादाबाद से आ रहे थे। लुहेटा चौराहे पर योगेश, उदयवीर सिंह उर्फ नेता व दो अज्ञात लोगों ने रवेन्द्र से गाली-गलौज कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने रवेन्द्र से मारपीट की और धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में रवेन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई और हड्डी टूट गई। नवीन ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट कर दी गई। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक उदयवीर सिंह उर्फ नेता को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed