फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youngster dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 10 Jan 2019 12:25 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 10 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youngster dies due to vehicle collision
युवक की दुर्घटना में मौत पर विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। नगर के हाथरस राजमार्ग पर बुधवार की सुबह पशु पैंठ के समीप सिकंदराराऊ की तरफ आ रही साइकिल को पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप साइकिल चला रहे 17 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सीएचसी से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की रिपोर्ट मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हसायन कोतवाली के गांव नवापुर निवासी युवक विष्णु कुमार पुत्र जगदीश सुबह गांव से साइकिल पर जरूरी काम से सिकंदराराऊ आ रहा था। नहर पुल से पहले पैंठ स्थल के समीप पीछे से तेज गति से कोई वाहन आया और साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और विष्णु के गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवा की मौत की खबर कोतवाली पर पहुंचते ही कोतवाल मनोज कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


युवक को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर गांव में पहुंचते ही मृतक के परिजन तथा गांव वाले सीएचसी पर आ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed