{"_id":"6afaec8ea62422c52e0a4233","slug":"child-electrocuted-by-high-tension-line-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासनी: घर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बालक, झुलसा, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासनी: घर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बालक, झुलसा, जिला अस्पताल रेफर
Mon, 16 Nov 2026 05:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:14 PM IST
सार
सासनी के मोहल्ला किशनगढ़ी में बुआ के घर आए सात वर्षीय बालक कार्तिक सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
सासन कस्बा के मोहल्ला किशनगढ़ी में अपनी बुआ के घर पर आया सात वर्षीय बालक सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे घर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सात वर्षीय कार्तिक पुत्र गोपाल निवासी गोपालपुर भूतपुरा कस्बा के किशनगढ़ी में अपनी बुआ के घर अपने पिता के साथ आया था। सोमवार को किशनगढ़ी में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पर मंगलामुखी बेटा पैदा होने की खुशी में नेग मांगने आए थे। कार्तिक अपनी बुआ के घर की छत से मंगलामुखियों को देख रहा था, तभी उसकी हाथ की उंगली ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गई।
विज्ञापन
कार्तिक को जोरदार करंट लग गया और उसका हाथ झुलस गया। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो वह गंभीर हालत में छत पर पड़ा था। परिवार के लोग उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
