फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man who went to in-laws house dies in road accident

Hathras: 21 दिन पहले हुई शादी, गया था ससुराल होली खेलने, ससुरालियों को मिली ऐसी सूचना कि होश उड़ गए

Tue, 26 Mar 2024 04:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 04:48 PM IST
सार

युवक की 21 दिन पहले ही शादी हुई थी। ससुराल में होली खेलने की कह कर गया, पर वहां पहुंच न सका। अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर ससुराल पक्ष व परिवारीजन के होश उड़ गए। सभी पोस्टमार्टम घर पहुंच गये और चीख-पुकार करने लगे।

विज्ञापन
Young man who went to in-laws house dies in road accident
मृतक अभिषेक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरसान के मौहल्ला किला मढैया के रहने वाले युवक की 23 मार्च देर रात को सड़क हादसे में मौत हो गई है। जिसके चलते परिवार सहित मौहल्ले में होली नहीं खेली गई। युवक की 21 दिन पहले ही शादी हुई थी। ससुराल में होली खेलने की कह कर गया, पर वहां पहुंच न सका। अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


किला मढैया निवासी 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र करन सिंह की शादी 5 मार्च को आगरा के एत्मादपुर निवासी पूजा के साथ हुई थी। अभिषेक 23 मार्च की रात करीब 9 बजे ससुराल में होली खेलने की बात कहकर निकला था। देर रात तक जब वह ससुराल नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। कुछ घंटे बाद ही मुरसान पुलिस ने अभिषेक के सड़क हादसे में मौत की सूचना परिजनों को दी। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि बाइक सवार अभिषेक को गांव लुहेटा के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर ससुराल पक्ष व परिवारीजन के होश उड़ गए। सभी पोस्टमार्टम घर पहुंच गये और चीख-पुकार करने लगे। बताया जाता है कि करन सिंह के दो बेटों में मृतक अभिषेक बड़ा बेटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed