फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   young man who was running was crushed by a vehicle

वर्दी पहनने की ख्वाहिश रह गई अधूरी: दौड़ लगा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत, सेना में भर्ती की कर रहा था तैयारी

Wed, 11 Sep 2024 09:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 09:08 PM IST
सार

मोहित सेना में भर्ती होकर वर्दी पहनना चाहता था, पर उसकी ख्वाहिश पूरी न हो सकी। भर्ती की तैयारी में जुटा मोहित दौड़ लगा रहा था। एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
young man who was running was crushed by a vehicle
मृतक मोहित - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस रोड पर 11 सितंबर को तड़के एक अज्ञात वाहन ने दौड़ लगा रहे युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। 

विज्ञापन


गांव नगला जयलाल निवासी 21 वर्षीय मोहित पुत्र नारायण सिंह पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटा था। वह हर रोज सुबह दौड़ने के लिए गांव से बाहर निकल जाता था। दो दिन बाद उसे सीजीएल की परीक्षा देने अलीगढ़ भी जाना था। 11 सितंबर की सुबह करीब सवा चार बजे हाथरस रोड पर रामवीर उपाध्याय के आवास के पास दौड़ लगाते वक्त एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया है कि मोहित काफी होनहार था, उसने बीए कर ली थी। अब सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मोहित के पिता टेलरिंग का काम करते हैं, और मां दिव्यांग हैं। मोहित की मौत से माता-पिता के अलावा छोटे भाई के आंसू थम नहीं रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह ने बताया कि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed