{"_id":"647c91b7ff4783452705ea49","slug":"young-man-shot-dead-body-found-in-the-field-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला पड़ा मिला शव, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला पड़ा मिला शव, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 04 Jun 2023 06:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 04 Jun 2023 06:59 PM IST
सार
आकाश शनिवार की रात को खेत पर गया था, लेकिन वह रात को वापस नहीं आया। सुबह उन्हें सूचना मिली के आकाश का गोली लगा हुआ शव गांव बिचपुरी के निकट उनके खेत पर पड़ा है। उसके सिर में गोली लगी हुई है। घटनास्थल के पास ही आकाश के दादा-दादी की समाधि भी बनी हुई है। समाधि पर पिस्टल रखी हुई मिली है।
विज्ञापन
मृतक आकाश
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस में मुरसान के गांव बिचपुरी के निकट एक खेत में रविवार की सुबह एक युवक का गोली लगा शव मिलने से खलबली मच गई। युवक की गांव फरसौटी निवासी 27 वर्षीय आकाश पुत्र मुनेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फरसौटी निवासी मुनेश काफी समय से दिल्ली में रहकर एक फैक्टरी में काम करते हैं। उनकी गांव बिचपुरी के निकट खेती भी है। आकाश मुनेश की अकेली संतान था। आकाश बृहस्पतिवार को अपने पिता के पास से एक रिश्तेदारी में गया था और वहां से शनिवार को गांव लौटा था। आकाश के चाचा गजेंद्र पुत्र मोहन सिंह का कहना है कि आकाश शनिवार की रात को खेत पर गया था, लेकिन वह रात को वापस नहीं आया।
विज्ञापन
सुबह उन्हें सूचना मिली के आकाश का गोली लगा हुआ शव गांव बिचपुरी के निकट उनके खेत पर पड़ा है। उसके सिर में गोली लगी हुई है। घटनास्थल के पास ही आकाश के दादा-दादी की समाधि भी बनी हुई है। समाधि पर पिस्टल रखी हुई मिली है।
सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ सादाबाद गोपाल सिंह व मुरसान पुलिस पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया और जांच शुरू कर दी। एएसपी का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।