फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   young man molested a Haryanvi dancer in Nagla Mai

Hathras: जन्मदिन में हरियाणवी डांसर को युवक ने छेड़ा, जड़ा थप्पड़, रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2026 10:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 05 Jun 2026 10:02 PM IST
सार

डांसर मंच पर प्रस्तुति दे रही थीं, तभी एक युवक मंच पर चढ़ गया। आरोप है कि युवक ने डांसर के बेहद करीब आकर छेड़खानी की कोशिश की। उसकी हरकत पर डांसर ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और मुड़कर उसके गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिससे कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन
young man molested a Haryanvi dancer in Nagla Mai
थप्पड़ जड़ती डांसर, छेड़खानी का आरोपी युवक, गिरफ्त में कार्यक्रम के आयोजक - फोटो : वीडियो ग्रैब व पुलिस

विस्तार

हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नाई में एक जन्मदिन समारोह के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक हरियाणवी डांसर ने मंच पर उनके साथ अभद्रता करने की कोशिश करने वाले एक युवक को सबक सिखाते हुए जोरदार थप्पड़ मार दिया। डांसर ने आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया। इस घटना का वीडियो खुद डांसर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसके बाद से यह मामला इलाके और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


तीन जून की शाम को सासनी के गांव नगला नाई में एक बच्ची के जन्मदिन के मौके पर रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें प्रस्तुति देने के लिए मशहूर हरियाणवी डांसर को आमंत्रित किया गया था। जब डांसर मंच पर प्रस्तुति दे रही थीं, तभी एक युवक मंच पर चढ़ गया। आरोप है कि युवक ने डांसर के बेहद करीब आकर छेड़खानी की कोशिश की। उसकी हरकत पर डांसर ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और मुड़कर उसके गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिससे कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई। डांसर बैग उठाकर कार्यक्रम से निकल गईं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला सासनी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस की ओर से ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। निषेद्याज्ञा लागू होने के बावजूद बिना अनुमति कार्यक्रम कराने के आरोप में देवेंद्रपाल सिंह व श्रीपाल सिंह निवासी नगला नाई को गिरफ्तार किया है। देवेंद्रपाल की ही बेटी का जन्मदिन था। वहीं छेड़खानी के आरोप में सुरेश कुमार निवासी नगला नाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। टोपी पहनकर सुरेश ने ही डांसर को छूआ था और डांसर ने प्रतिक्रिया में उसे थप्पड़ जड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 जून को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें एक कलाकार के साथ अभद्रता की गई थी। यह कार्यक्रम बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति जन्मदिन के उत्सव पर किया गया था। इस संबंध में थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी किया गया है।-हिमांशु माथुर, डिप्टी एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed