{"_id":"64ff643d5838e4c9980893ed","slug":"young-man-found-suffering-from-dengue-total-patients-become-42-hathras-news-c-56-1-sknl1012-4586-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डेंगू पीड़ित मिला युवक, कुल मरीज 42 हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डेंगू पीड़ित मिला युवक, कुल मरीज 42 हुए
Tue, 12 Sep 2023 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू पीडि़तों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को एक और मरीज की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित के घर पहुंचकर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया और फॉगिंग भी कराई।
मथुरा रोड सुंदर वन निवासी 24 वर्षीय युवक को बीते कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। उसने चिकित्सक को भी दिखाया। उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। चिकित्सक ने उसे डेंगू की जांच कराने की सलाह दी।
युवक ने निजी प्रयोगशाला में जांच कराई। जांच में युवक की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। मलेरिया विभाग की टीम युवक के घर पर पहुंच गई और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। टीम ने सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई करते हुए कूलर, फ्रिज की ट्रे, कबाड़, पुराने बर्तन व गमला में जमा पानी को खाली कराया। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने के साथ फॉगिंग कराई।
विज्ञापन
सोमवार को एक और मरीज की जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। जिले में कुल डेंगू पीड़ित 42 हो गए हैं।
-डाॅ. मंजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी