{"_id":"668ecfdeb8de874f4e0ed3dd","slug":"young-man-dies-younger-brother-burnt-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: धान पौध की रोपाई करते समय बिजली गिरने से युवक की मौत, छोटा भाई झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: धान पौध की रोपाई करते समय बिजली गिरने से युवक की मौत, छोटा भाई झुलसा
Wed, 10 Jul 2024 11:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:46 PM IST
सार
गांव निवासी जसवंत और उसका छोटा भाई संदीप की सुबह खेत में धान की पौध की रोपाई कर रहे थे। घर के बाकी सदस्यों को भी रोपाई करने आना था। इस दौरान तेज बिजली कड़की और बारिश होने लगी। बिजली खेत पर आ गिरी, जिसकी चपेट में जसवंत और संदीप आ गए।
विज्ञापन
मृतक जसवंत
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराराऊ कोतवाली के एटा रोड स्थित गांव इकबालपुर में 10 जुलाई की सुबह तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो युवा भाई इसकी चपेट में आ गए। बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गया। उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
विज्ञापन
गांव निवासी किसान बबलू का पुत्र जसवंत (22) और उसका छोटा भाई संदीप (18) की सुबह खेत में धान की पौध की रोपाई कर रहे थे। घर के बाकी सदस्यों को भी रोपाई करने आना था। इस दौरान तेज बिजली कड़की और बारिश होने लगी। बिजली खेत पर आ गिरी, जिसकी चपेट में जसवंत और संदीप आ गए। जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
छोटा भाई संदीप बुरी तरह झुलस गया। उसे तत्काल सीएचसी लाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। जसवंत की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी, जबकि उसका गौना पिछले माह हुआ था। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। युवक की मौत से परिजन शोक में डूब गए। परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन