{"_id":"6467a2f5b12944f89f077f65","slug":"young-man-died-in-suspicious-circumstances-in-sadabad-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
Fri, 19 May 2023 09:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 19 May 2023 09:55 PM IST
सार
कस्बा कोठीद्वार इलाके के निवासी चिकित्सक घर के निकट ही हॉस्पिटल चलाते हैं। उनका दत्तक पुत्र भी हॉस्पिटल में सहयोग करता था। सुबह 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वृंदावन निवासी उसके ससुर ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सादाबाद कस्बे के कोठी द्वार स्थित क्लीनिक पर युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुर ने दामाद की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद आनन-फानन परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
कस्बा कोठीद्वार इलाके के निवासी चिकित्सक घर के निकट ही हॉस्पिटल चलाते हैं। उनका दत्तक पुत्र भी हॉस्पिटल में सहयोग करता था। सुबह 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वृंदावन निवासी उसके ससुर ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
ससुर का आरोप है कि उसने 10 मार्च 2022 को अपनी बेटी का विवाह चिकित्सक के दत्तक पुत्र के साथ किया था। 19 मई को चिकित्सक द्वारा दत्तक पुत्र के साथ मारपीट की गई थी। इसके अलावा उसकी बेटी के साथ भी आरोपी चिकित्सक, उसकी पत्नी, बेटी आदि ने मारपीट की। चिकित्सक और उसकी पत्नी आए-दिन उसके दामाद और बेटी को प्रताड़ित करते थे। इन लोगों ने मिलकर उसके दामाद की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन