फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man climbed a mobile tower, video goes viral

Hathras News: मोबइल टावर पर चढ़ा युवक, वीडियो वायरल, इसलिए उठाया उसने यह कदम

Mon, 27 Jan 2025 06:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 06:35 PM IST
सार

युवक की यह खतरनाक हरकत देखकर लोग दंग रह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

विज्ञापन
Young man climbed a mobile tower, video goes viral
मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर एक युवक द्वारा जान जोखिम में डालकर मोबाइल टावर पर चढ़कर झंडा फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवक की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


वीडियो थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती का बताया जा रहा है। घनी आबादी वाले इलाके में युवक की यह खतरनाक हरकत देखकर लोग दंग रह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। हालांकि यह कार्य देशभक्ति की भावना से प्रेरित था, लेकिन इससे युवक की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।
विज्ञापन


इतनी ऊंचाई पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चढ़ना बेहद जोखिम भरा था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान करने में जुटी है। सीओ योगेंद्रकृष्ण नारायण ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed