फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man carrying five children caught

Hathras News: पांच बच्चों को ले जा रहे युवक को दबोचा, घर से लापता थे बच्चे

Wed, 24 Jan 2024 11:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 11:41 PM IST
सार

परिजनों की डांट की डर से पांच बच्चे घर से चले आए। बच्चे ट्रेन में बैठ गए। बच्चों के साथ पड़ोसी गांव का एक युवक भी उसी ट्रेन में बैठा था। युवक को शक के आधार पर जीआरपी और आरपीएफ ने पकड़ लिया और ट्रेन से उतार लिया गया।

विज्ञापन
Young man carrying five children caught
सिकंदराराऊ काेतवाली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिकन्दराराऊ नगर के रेलवे स्टेशन पर 24 जनवरी की दोपहर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक पांच बच्चों को अपने साथ रेल में बिठाकर मथुरा ले जा रहा था। युवक को शक के आधार पर जीआरपी और आरपीएफ ने पकड़ लिया और ट्रेन से उतारकर अपने साथ कासगंज ले गए। कासगंज में व्यापक पूछताछ के बच्चों को कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया और आरोपी युवक को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


पूछताछ के लिए पांचों बच्चों सहित युवक को जीआरपी और आरपीएफ कासगंज ले गई। वहां पूछताछ में बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला नहीं निकला। आरपीएफ प्रभारी कासगंज राम प्रताप सिंह का कहना है कि यह पांचों बच्चे सुबह घर से लापता थे और परिजनों की डांट की डर से घर नहीं गए। यह बच्चे मथुरा की तरफ जाने वाली ट्रेन में अगसौली स्टेशन से बैठ गए। इनके साथ पड़ोसी गांव का एक युवक भी उसी ट्रेन में बैठा था। छानबीन के दौरान युवक का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed