{"_id":"6ad0cbaad2948246b50a3f21","slug":"mother-and-daughter-beaten-up-over-a-tap-dispute-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ: नल के विवाद में मां-बेटी को पीटा, जान से मारने की दी धमकी, दो महिलाओं समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ: नल के विवाद में मां-बेटी को पीटा, जान से मारने की दी धमकी, दो महिलाओं समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज
Thu, 15 Oct 2026 06:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:19 PM IST
सार
मोहल्ले का सरकारी नल खराब था। नगरपालिका के कर्मचारी नल ठीक करने आए थे। तभी नासिर, उम्मी और हुमैरा ने उन्हें भगा दिया। उन्होंने नल नहीं चलने देने की बात कही और गाली-गलौज करने लगे। भूरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौखेल में नल विवाद में मां-बेटी को पीटा गया। पीड़िता ने कोतवाली में दो महिलाओं समेत तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
भूरी ने रिपोर्ट में बताया कि आठ अक्तूबर को मोहल्ले का सरकारी नल खराब था। नगरपालिका के कर्मचारी नल ठीक करने आए थे। तभी नासिर, उम्मी और हुमैरा ने उन्हें भगा दिया। उन्होंने नल नहीं चलने देने की बात कही और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
भूरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी 10 वर्षीय पुत्री अजीमा को भी आरोपियों ने पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाल ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन