{"_id":"64a1a187244ee8ee6206cce6","slug":"young-man-broke-glasses-of-ambulance-then-proceeded-towards-police-station-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक ने पहले एंबुलेंस के शीशे तोड़े, फिर बढ़ा कोतवाली की तरफ, पुलिस कर्मियों ने किया यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक ने पहले एंबुलेंस के शीशे तोड़े, फिर बढ़ा कोतवाली की तरफ, पुलिस कर्मियों ने किया यह
Sun, 02 Jul 2023 09:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 02 Jul 2023 09:40 PM IST
सार
हाथरस के हसायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खराब खड़ी पुरानी एंबुलेंस में युवक ने पथराव कर शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी एंबुलेंस के कर्मचारियों को दी। उन्होंने युवक को हड़काकर एंबुलेंस से बाहर निकालकर भगा दिया। एंबुलेंस से निकलने के बाद युवक कोतवाली की तरफ बढ़ गया।
विज्ञापन
पुरानी एबूलेंस में घुसकर तोडफोड कर रहे मानसिक रोग से पीडित युवक को निकालते हुए स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक युवक ने पहले खड़ी हुई एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए। उसके बाद वह वहां से कोतवाली की ओर बढ़ा। जैसे ही पुलिस कर्मियों को युवक के बारे में पता चला, तो सभी अलर्ट हो गए।
विज्ञापन
हाथरस के हसायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खराब खड़ी पुरानी एंबुलेंस में युवक ने पथराव कर शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी एंबुलेंस के कर्मचारियों को दी।
विज्ञापन
उन्होंने युवक को हड़काकर एंबुलेंस से बाहर निकालकर भगा दिया। एंबुलेंस से निकलने के बाद युवक कोतवाली की तरफ बढ़ गया। कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों ने भी युवक को कोतवाली से बाहर कर दिया। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है, जो अधिकतर ऐसी हरकतें करता रहता है।
विज्ञापन