फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Yogi to stay in Hathras for 80 minutes; administration receives the schedule.

Hathras News: 80 मिनट हाथरस में रुकेंगे योगी, प्रशासन को मिला कार्यक्रम

Sat, 27 Jun 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 27 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Yogi to stay in Hathras for 80 minutes; administration receives the schedule.
सलेमपुर में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए तैयार पंडाल का निरीक्षण करते डीएम, एसपी। संवाद - फोटो : Samvad
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जून को हाथरस और आगरा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम हाथरस में कुल एक घंटा 20 मिनट (80 मिनट) का समय बिताएंगे। इस दौरान वह जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जून को सुबह 11:20 बजे सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह कार से सुबह 11:30 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे वे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से उड़ान भरेंगे। सुबह साढ़े 11 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डा पर उतरेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से सुबह 11:20 बजे हाथरस के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र पहुंचेंगे। सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक यहां विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:40 बजे सलेमपुर से उनका हेलीकॉप्टर आगरा के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम मिलते ही प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed