{"_id":"647b889d8f3a8c04570fd4a9","slug":"yogesh-was-killed-to-avenge-the-murder-sikandhra-rahu-news-c-63-1-sali1025-106-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हत्या का बदला लेने के लिए की गई योेगेश की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हत्या का बदला लेने के लिए की गई योेगेश की हत्या
Sun, 04 Jun 2023 12:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने लापता योगेश की हत्या का राजफाश कर दिया है। 17 मई को लापता हुए योगेश का शव उसी दिन रात को अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के बौनेर के पास सड़क किनारे मिला था। भाई ने दो नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छानबीन में हत्या की वजह एक महिला की हत्या की रंजिश सामने आई है।
प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांशु पुत्र प्रवेंद्र भारद्वाज निवासी मोहल्ला दमदमा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि 17 मई को उसका छोटा भाई यश उर्फ योगेश (23) लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी कोतवाली में 23 मई को मां रेखा देवी ने दर्ज कराई थी। 17 मई को ही अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र में लावारिस शव मिला था। शव की शिनाख्त न होने से पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। एक जून को मां को लावारिस शव मिलने की जानकारी मिली। मां ने यश के कपड़े, जूते आदि से उसकी शिनाख्त की।
मां को जानकारी हुई कि पुरानी रंजिश के चलते राहुल कुमार पुत्र गिरीश पाराशर, बबलू पुत्र सुरेश राणा निवासीगण गांव बढ़ौली फत्ते खां थाना मडराक जिला अलीगढ़ ने यश उर्फ योगेश भारद्वाज की हत्या कर शव को फेंक दिया था। पुलिस ने शनिवार को दबिश देकर हत्यारोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। कोतवाल ने बताया कि वर्ष 2021 में बढ़ौली निवासी कुसुमा देवी की हत्या हुई थी। इस मामले में योगेश जेल गया था और कुछ माह पूर्व जमानत पर आया था। कुसुमा के जेठ का बेटा राहुल योगेश से रंजिश मानने लगा। इसी रंजिश में उसने अपने एक साथी की मदद से योगेश की ईंटों से कुचलकर कर दी। संवाद