फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Yogesh murder case: Accused sent to jail, DNA test of bones will be done

योगेश हत्याकांड : आरोपी को भेजा जेल, हड्डियों की होगी डीएनए जांच

Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
Yogesh murder case: Accused sent to jail, DNA test of bones will be done
आरोपी सुमित और सतीश।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराराऊ। योगेश हत्याकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। मृतक योगेश सिंह का मोबाइल पुलिस ने उसकी प्रेमिका के घर से बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम में हत्या का कारण स्पष्ट पता नहीं चलने पर अब उसकी हड्डी को डीएनए जांच के लिए पुलिस विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजने की तैयार कर रही है।

बता दें कि गांव मनौरा निवासी योगेश सिंह का गिरधरपुर की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवती की शादी गांव दौलतपुर में हो गई। शादी के बाद भी योगेश का युवती से मिलना जुलना जारी रहा।
विज्ञापन



युवती का पति अमित बिहार में नौकरी करने के कारण गांव में नहीं रह पाता था। 28 दिसंबर को योगेश युवती से मिलने गांव दौलतपुर पहुंच गया। यह बात युवती के देवर सुमित को नागवार गुजरी तथा उसने मित्र सतीश के साथ मिल कर पीटा तथा गांव के बाहर लाकर बेल्ट से उसका गला दबा हत्या कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश के गायब होने की उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस का कहना है कि योगेश 28 दिसंबर को गांव दौलतपुर में ही था। शक के आधार पर सुमित तथा सतीश से पूछताछ की तो हत्या का राज खुल गया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर शव को जमीन से निकलवा लिया। इतने दिन तक जमीन में दबे रहने से योगेश की केवल हड्डियां ही बचीं थी। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अस्थियों की डीएनए जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed