{"_id":"6668d6214c03dac7d40295e4","slug":"xen-gave-assurance-city-will-get-electricity-soon-hathras-news-c-56-1-sknl1012-116139-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एक्सईएन ने दिया आश्वासन, जल्द मिलेगी शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एक्सईएन ने दिया आश्वासन, जल्द मिलेगी शहर की बिजली
Wed, 12 Jun 2024 04:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
भगवंतपुर में लोगों की समस्याएं सुनते एक्सईएन। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : Samvad
बाशिंदों के प्रदर्शन के बाद मंगलवार को अधिशासी अभियंता द्वितीय भगवंतपुर पहुंचे। इस गांव के लोगों ने सोमवार को शहर का बिल लेने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की बिजली देने के विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। एक्सईएन ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही उन्हें शहर के हिसाब से बिजली दी जाएगी।
बता दें कि सीमा विस्तार में मथुरा रोड स्थित गांव भगवंतपुर नगर पालिका परिषद में शामिल हो गया है। भगवंतपुर नगर पालिका के वार्ड संख्या 19 में आता है, लेकिन यहां के बाशिंदों को भीषण गर्मी में बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। शहर में आने के बाद भी गांव के हिसाब से बिजली मिल रही है। गर्मी के दिनों में इस इलाके को मात्र दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है।
पूरी-पूरी रात बिजली गुल रहने से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। यह समस्या बीते तीन साल से बनी हुई है। इसे लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान यहां के बाशिंदों ने स्थिति सुधारने के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी थी। ऐसा न होने पर अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को अधिशासी अभियंता द्वितीय नरेंद्र कुमार भगवंतपुर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या को गहनता से सुना।