{"_id":"5d9cd6678ebc3e0142327fb2","slug":"wrecked-for-making-effigy-from-aligarh-for-30-rupees-kg-hathras-news-ali2156694127","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 रुपये किलो में अलीगढ़ से खरीदी थी पुतला बनाने के लिए रद्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 रुपये किलो में अलीगढ़ से खरीदी थी पुतला बनाने के लिए रद्दी
विज्ञापन

रावण का पुतला बनाने वाले कारीगर विनोद ने अधिकारियों को दी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रावण का पुतला बनाने वाले ठेकेदार विनोद कुमार ने पुतले में लगाने वाली रद्दी अलीगढ़ में एक दुकान से 30 रुपये किलो के हिसाब से खरीदी थी। वह पांच अक्तूबर को अलीगढ़ से यह रद्दी खरीदकर लाया था।
विनोद कुमार और उसका परिवार पिछले काफी समय से रामलीला में रावण का पुतला बनाने का काम कर रहे हैं। इस बार उन्हें इसके लिए डेढ़ लाख रुपये का बजट मिला था। स्थानीय अधिकारियों ने जब विनोद कुमार से पूछताछ की तो विनोद ने उन्हें बताया कि वह पांच अक्तूबर को अलीगढ़ के मदार गेट रफादगंज में रमेश चंद्र की दुकान से 30 रुपये किलो के हिसाब से 25 किलो रद्दी खरीद कर लाया है।
यह रद्दी चूंकि मजबूत थी, इसलिए उसने पुतले में इसका इस्तेमाल किया। उसे यह नहीं मालूम कि यह रद्दी सरकारी किताबों की है या प्राइवेट की।