फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wow! Ashiana made ??toilets

वाह! शौचालयों में ही बनाया आशियाना

Wed, 17 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
 Wow! Ashiana made ??toilets

हाथरस। नगर पालिका प्रशासन और डूडा ने कई साल पूर्व सार्वजनिक शौचालय इस उद्देश्य से बनवाए थे कि आसपास के लोग उनका लाभ उठा सकें, लेकिन अब इसका उल्टा ही हो रहा है। डूडा और पालिका प्रशासन की अनदेखी से इन पर अवैध कब्जे हो गए हैं और साफ-सफाई के अभाव में अब यह खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं। ‘अमर उजाला’ ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों का जायजा लिया तो भूरापीर-लाल डिग्गी और अन्य जगहों पर बने सार्वजनिक शौचालयों पर कब्जों की गिरफ्त में थे। भूरापीर-लाल डिग्गी के निकट बने शौचालय में परिवार रह रहा है और उनसे इसका किराया भी वसूला जा रहा है। कुछ अन्य मोहल्लों में भी लोग शौचालय की जगह पर कब्जे का आरोप लगाते रहे हैं। कब्जों की वजह से जरूरतमंद लोग इन शौचालयों का उपयोग नहीं कर पा रहे और उन्हें खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ता है। शिकायतों के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला है।

------

-सार्वजनिक शौचालय पर काफी समय से कब्जा हो रहा है। पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए और यहां धर्मशाला का निर्माण कराया जाए। 

- करीम, लाल डिग्गी

- सार्वजनिक शौचालयों पर कब्जे हो रहे हैं। शौचालय जनता के लिए बने हैं उन्हें प्रयोग के लायक बनाया जाए, ताकि जरूरतमंद लोग इनसे लाभ उठा सकें। गरीब लोग खुले में शौच को मजबूर हैं।

- महेश चंद्र, सभासद।

- भूरापीर-लाल डिग्गी के सार्वजनिक शौचालय पर पिछले काफी समय से कब्जा हो रहा है। इस संबंध में पालिका में कई बार शिकायत की गई है। अधिकारियों को इस ओर कठोर कार्रवाई करते हुए ध्यान देना होगा। 

- मनीष अग्रवाल, सभासद। 

- सार्वजनिक शौचालय के लिए नगरपालिका ने केवल जमीन दी है। कई दशक पूर्व जमीन पर शौचालय का निर्माण डूडा विभाग ने कराया था। देखरेख की जिम्मेदारी भी डूडा की है। पालिका का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। 

- वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed