फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Worship of Mahagauri on Ashtami, devotees wish to fulfill their wishes

अष्टमी को महागौरी की उपासना, भक्तों ने की मनोरथ पूर्ण करने की कामना

Tue, 04 Oct 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:51 AM IST
सार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।शारदीय नवरात्र के आठवें दिन घर-घर महागौरी की उपासना की गई।भक्तों को घंटों इंतजार के बाद मइया के दर्शन हो सके।सैकड़ों भक्तों ने लगाई दंडौती सोमवार की रात शहर में चारों ओर से लोग दंडौती लगाते हुए मइया के दरबार पहुंच रहे थे।

विज्ञापन
Worship of Mahagauri on Ashtami, devotees wish to fulfill their wishes
नेहरू कॉलोनी में होती माता रानी की आरती। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के आठवें दिन घर-घर महागौरी की उपासना की गई। पूरे दिन प्रमुख मंदिरों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। घर-घर कन्या लागुंरा भी जिमाए गए। सोमवार की रात्रि में भक्तों ने दंडौती परिक्रमा लगाई। भक्तों की सेवा करने के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए।
भक्त पिछले सात दिनों सें मनोरथ पूर्ण होने की कामना के साथ श्रद्धाभाव से उपवास रख माता भवानी की स्तुति कर रहे थे। सोमवार को विधि विधान से पूजा अर्चना कर अष्टमी का व्रत खोला। शाम तक पूजा अर्चना का कार्यक्रम चलता रहा। मंदिरों पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। भक्तों ने दूध, घी व जल से अभिषेक किया और लौंग, कपूर, सिंदूर, गुगर, फल, पुष्प आदि चढ़ाकर मनोकामना पूर्ति की मांग की।
विज्ञापन

बौहरे वाली देवी मंदिर पर लंबी-लंबी कतारें लगी थीं। भक्तों को घंटों इंतजार के बाद मइया के दर्शन हो सके। शाम होते ही देवी मंदिरों में प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, मइया की हर बात निराली, मेरी भी सुनो ओ माता भवानी, अम्बे तू है जगदम्बे काली जैसे भक्ति गीत सुनाई देने लगे। नवमी पर मइया के विशेष शृंगार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यास्त के बाद संध्याकाल में देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जमा होने लगी। देवी मंदिरों पर शाम होते ही भजन कीर्तन व मइया की आराधना शुरू हो गई। मइया की एक झलक पाने को भक्त ललायित दिखे। देवी मंदिरों पर देर रात जागरण कार्यक्रम आदि भी चलते रहे।
कन्या लांगुराओं की गई खातिरदारी
अष्टमी पर शहर भर में भक्तिरस की बरसात हुई। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही तो घर घर कन्या लांगुराओं की भी खातिरदारी की गई। आस पड़ोस से कन्याओं को ढूंढकर लाया गया। कन्याओं को एकत्रित कर उन्हें दावत दी गई। देवी स्वरूप कन्याओं की पूजा भी गई। कन्याओं को चुनरी आदि भेंट की गई। नवरात्रों में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उन्हें भोजन कराया जाता है। सोमवार को कन्या लांगुरा जिमाए गए। तमाम भक्तों ने मंदिरों पर जाकर कन्याओं को प्रसाद वितरण किया।

सैकड़ों भक्तों ने लगाई दंडौती
सोमवार की रात शहर में चारों ओर से लोग दंडौती लगाते हुए मइया के दरबार पहुंच रहे थे। शीतला माता मंदिर से तमाम भक्तों ने दंडौती लगाना शुरू किया। शहर के मुरसान रोड, अलीगढ़ रोड, सिकंदराराऊ रोड, आगरा रोड आदि पर सैकड़ों भक्त दंडौती लगाते हुए दिखाई दिए। बहुत से भक्त हाथ में दीपक लिए घुटनों के बल माता रानी के द्वार पहुंचे। दंडौती लगाने वाले भक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह स्टाल लगाए जहां भक्तों को पानी, दूध, चाय, फलाहार आदि प्रसाद के रूप में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed