{"_id":"5f0a05608ebc3e638e078044","slug":"women-murder-for-dowry-sikandhra-rahu-news-ali238395271","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कोतवाली के गांव महामई सलावतनगर में एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। उसके पिता ने दहेज के लिए अपनी बेटी की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाहजहांनपुर निवासी प्रेम सिंह पुत्र राजवीर सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 10 जुलाई को मेरे पास फोन आया और बताया गया कि सोनी की तबियत खराब है। जब मैं उसके घर गया तो देखा कि उसकी लाश पड़ी थी। ससुराल वाले मौके से फरार थे।
राजवीर सिंह ने बताया कि अपनी बेटी सोनी की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व गांव महामई सलावतनगर निवासी श्रवण चौहान पुत्र गजेंद्र सिंह के साथ की थी। दहेज से श्रवण, उसकी मां, बड़ भाई वरुण, उसकी पत्नी, बेटी की ननद विकल, ससुर गजेंद्र सिंह आदि खुश नहीं थे। वे लोग दहेज में बोलेरो कार की मांग कर रहे थे। इसको लेकर वे मेरी बेटी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। 15 दिन पूर्व सोनी से मारपीट की गई थी तब मैं जाकर आश्वासन देकर आया था कि जल्दी कार दे देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कार नहीं देने पर उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।