फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women got angry when dirty water entered their homes

Hathras: घरों में घुसा गंदा पानी तो भड़कीं महिलाएं, सड़क पर उतरीं, लगाया जाम, यातायात व्यवस्था चरमराई

Sat, 02 Aug 2025 10:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 02 Aug 2025 10:02 PM IST
सार

पुलिस के समझाने के बाद यह महिलाएं नगर पालिका कार्यालय मेंं पहुंच गईं, लेकिन यहां उन्हें कोई भी अधिकारी नहीं मिला। इस कारण उन्हें यहां से बैरंग लौटना पड़ा। समस्या का समाधान न होने से महिलाओं में नाराजगी थी।

विज्ञापन
Women got angry when dirty water entered their homes
श्रीनगर नई बस्ती में जलभराव - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर की श्रीनगर नई बस्ती के लोग दो माह से गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। 2 अगस्त को पानी घरों में घुसने लगा तो महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और वह सड़क पर उतर आईं। मानव श्रृंखला बना तालाब चौराहे पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और शहर की यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। जाम से बचने के लिए लोग दूसरे रास्तों और गलियों में गए तो वहां भी जाम लग गया।  
विज्ञापन

श्रीनगर नर्ई बस्ती में जलभराव को लेकर अलीगढ़ रोड ओवरब्रिज पर जाम लगाती महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में गंदगी व जलभराव की समस्या काफी पुरानी है, पिछले दो माह से स्थिति काफी खराब है। हालात यह हैं कि बस्ती की गलियों में भी गंदा पानी भर गया है। यह पानी अब घरों के भीतर घुसने लगा है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना था कि कई बार इसकी शिकायत पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों से भी की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। 

2 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में मोहल्ले की महिलाएं एकत्रित होकर ओवरब्रिज पर पहुंच गईं। महिलाओं ने यहां मानव शृंखला बनाकर जाम लगा दिया। इस कारण ओवरब्रिज के अलावा आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। इसका असर पूरे शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ा। बाजारों में भी जाम की स्थिति पैदा हो गई।
श्रीनगर नई बस्ती में जलभराव की समस्या को लेकर अलीगढ़ रोड ओवरब्रिज पर लगाए गए जाम में फंसे वाहन
नगर पालिका पहुंचीं महिलाएं, नहीं मिले अधिकारी
पुलिस के समझाने के बाद यह महिलाएं नगर पालिका कार्यालय मेंं पहुंच गईं, लेकिन यहां उन्हें कोई भी अधिकारी नहीं मिला। इस कारण उन्हें यहां से बैरंग लौटना पड़ा। समस्या का समाधान न होने से महिलाओं में नाराजगी थी।

नई बस्ती में गंदगी और जलभराव की समस्या काफी पुरानी हैं। अगर हर साल यहां समस्या का निस्तारण किया गया होता तो आज समस्या खत्म हो गई होती। मजूबूरी में आज सड़क पर उतरना पड़ा है। -पप्पू कुमार निवासी श्रीनगर नई बस्ती।
हमारे मोहल्ले में लंबे समय से गंदगी का अंबार है, लेकिन इस समस्या के निस्तारण की ओर से किसी का ध्यान नहीं है। सड़क पर भी उतरे लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। -राजकुमार निवासी श्रीनगर नई बस्ती। 
यह इलाका कुछ दिन पहले ही मेरे वार्ड से जुड़ा है। यहां जलभराव की समस्या है। सफाई की कोई दिक्कत नहीं है। पहले भी इस बारे में सभी अधिकारियों से कहा गया था। अब ईओ ने खुद फोन कर कहा है कि शिकायत लिखकर दीजिए, जल्द ही गलियों को ऊंचा करा दिया जाएगा।-विमलेश चौधरी, सभासद वार्ड संख्या 21, हाथरस।
सीवर लाइन चोक होने के कारण बस्ती की गलियों में पानी भर जाता है। सीवर लाइन की क्षमता काफी कम है। बीएसए कार्यालय के आसपास सीवर लाइन चोक है, उसे खुलवाया जा रहा है। नई सीवर लाइन बिछाने जाने का प्रस्ताव भी है।-रोहित सिंह, अधिशासी अधिकारी, हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed