{"_id":"6a942f3cd33e66a2140f0233","slug":"jalsa-e-mohammadi-on-the-birth-anniversary-of-prophet-hazrat-mohammad-sahib-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत
Sun, 30 Aug 2026 06:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:55 PM IST
सार
जुलूस में आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। मक्का-मदीना की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। डीजे पर युवा झूमते हुए चल रहे थे। लोग नबी की शान में नात और सलाम पेश करते हुए आगे बढ़े। जगह-जगह प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
हाथरस में जुलूस-ए-मोहम्मदी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश (जन्मदिन) के मौके पर 30 अगस्त को शहर में परंपरागत तरीके से जुलूस-ए-मोहम्मदी शान से निकाला गया। शहर में कई जगह जुलूस का स्वागत किया गया। जुलूस में देखो मेरे नवी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान की गूंज रही।
विज्ञापन
जुलूस अब्बासी ऑल इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष रहीस अहमद अब्बासी के नेतृत्व में रविवार की सुबह किला गेट से शुरू हुआ। सैयद हाफिज नदीम हुसैन जमील अहमद, मुन्ना सिंह पुंढीर एडवोकेट, विजय सिंह प्रेमी, दिनेश देशमुख, मौलाना मंजूर आलम, रामनारायण काके, वीरी सिंह कर्दम, शरद उपाध्याय नंदा, मोहर सिंह, प्रकाशचंद्र, सौबी कुरैशी, मुजुलउर्रहमान ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की।
विज्ञापन
जुलूस किला गेट से शुरू होकर जामा मस्जिद चौराहा, नयागंज, चक्की बाजार, सर्कुलर रोड, सासनी गेट, बागला मार्ग, रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट, तालाब चौराहा, मथुरा रोड, मधुगढ़ी, मौलवी अल्लाह बख्श रोड, घास मंडी, सादाबाद गेट, पुलिस चौकी, बस स्टैंड, लोहट बाजार, मोती बाजार, नयागंज, पुरानी सब्जी मंडी और चामड़ गेट होते हुए किला गेट स्थित जामा मस्जिद पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
जुलूस में आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। मक्का-मदीना की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। डीजे पर युवा झूमते हुए चल रहे थे। लोग नबी की शान में नात और सलाम पेश करते हुए आगे बढ़े। जगह-जगह प्रसाद बांटा गया। जुलूस के साथ सुरक्षा के सख्त इंतजामात रहे। इस मौके पर विनय शर्मा, मोहर सिंह, प्रकाशचंद्र, हाजी नवाब, शाहिद कुरैशी, बल्लू कुरैशी, मिर्जा अजहर, अजीम, हुमायूं खान, मंजूर अहमद अब्बासी, साबिर हुसैन आदि अनेक लोग मौजूद थे।